23 Oct 2021

सिनेमा

 

 

-पुस्तक                 सिनेमा

-लेखक                 श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               64

-मूल्य                       5/-
 
 
 

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलीवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और विश्व के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। अधिकतर फ़िल्मों में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की “हिन्दुस्तानी” शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बइया हिन्दी, भोजपुरी,पंजाबी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं। भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।

प्रेम का सच्चा स्वरूप और शोकनास के उपाए

 


-पुस्तक                 प्रेम का सच्चा स्वरूप और शोकनास के उपाए

-लेखक                 श्री जयदयाल गोयंदका जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               62

-मूल्य                       3/-
 
 
 
 
 
प्रेमका वास्तविक वर्णन हो नहीँ सकता । प्रेम जीवन को प्रेममय बना देता है।
प्रेम गूँगेका गुड़ है। प्रेमका आनंद अवर्णनीय होता है।रोमांच,अश्रुपात,प्रकम्प आदि तो उसके बाह्य लक्षण हैँ,भीतरके रस प्रवाहको कोई कहे भी तो कैसे ?
वह धारा तो उमड़ी हुई आती है और हृदय को आप्लावित कर डालती है । पुस्तकोँ मेँ प्रेमियोँकी कथा पढ़ते है; किँतु सच्चे प्रेमीका दर्शन तो आज दुर्लभ ही है।परमात्मा का सच्चा परम प्रेमी एक ही व्यक्ति करोड़ो जीवोँको पवित्र कर सकता है ।
बरसते हुए मेघ जिधरसे निकलते हैँ उधरकी ही धराको तर कर देते हैँ।इसी प्रकार प्रेमकी वर्षासे यावत् चराचरको तर कर देता है । प्रेमी के दर्शन मात्रसे ही हृदय तर हो जाता है और लहलहा उठता है । 
तुलसीदासजी महाराजने कहा है—
 

सत्संग की कुछ सार बातें

 


-पुस्तक                 सत्संग की कुछ सार बातें

-लेखक                 श्री जयदयाल गोयंदका जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               64

-मूल्य                       5/-
 
 
 
व्यावहारिक जीवन में उतारने योग्य भगवत्प्राप्ति के उद्देश्य से संकलित  श्री जयदयाल गोयंदका जी के अनुभूत उपदेशों का सुन्दर संकलन। 

भगवतप्रेम की प्राप्ति केसे हो

 


-पुस्तक                 भगवतप्रेम की प्राप्ति केसे हो 

-लेखक                 श्री जयदयाल गोयंदका जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               64

-मूल्य                       3/-
 
 
परमात्मा को पाने के लिए ऋषियों ने अनेक साधना मार्ग बताये हैं। अष्टांग योग, सांख्य योग, ज्ञान, ध्यान, तप, यज्ञ, अनुष्ठान आदि मनुष्य को करना चाहिए। लेकिन प्रेम भक्ति योग भगवत प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ साधन है। सम्पूर्ण समर्पण का नाम ही भक्ति है।

तू-ही-तू

 


-पुस्तक                  तू-ही-तू 

-लेखक                 श्री स्वामी रामसुख जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               62

-मूल्य                       5/-
 
 
 

जब तक हम परमात्मा को सर्वत्र व्याप्त नहीं पाते तब तक सारे संशय और मायाजाल हमें घेरे रहते हैं। जब हम परमात्मा को सही जान जाते हैं, तो सर्वत्र और सर्वदा उसी के दर्शन होते हैं।

मूर्तिपूजा और नाम जप

 


-पुस्तक                 मूर्तिपूजा और नाम जप  

-लेखक                 श्री स्वामी रामसुख जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               62

-मूल्य                       5/-
 
 
 
प्रश्न ‒ नाम-जपसे भाग्य (प्रारब्ध) पलट सकता है ?
उत्तर ‒ हाँ, भगवन्नाम के जपसे, कीर्तनसे प्रारब्ध बदल जाता है, नया प्रारब्ध बन जाता है; जो वस्तु न मिलनेवाली हो वह मिल जाती है; जो असम्भव है, वह सम्भव हो जाता है ‒ ऐसा सन्तों का, महापुरुषोंका अनुभव है । जिसने कर्मों के फलका विधान किया है, उसको कोई पुकारे, उसका नाम ले तो नाम लेनेवालेका प्रारब्ध बदलनेमें आश्चर्य ही क्या है ? ये जो लोग भीख माँगते फिरते हैं, जिनको पेटभर खानेको भी नहीं मिलता, वे अगर सच्चे हृदय से नाम-जप में लग जायँ तो उनके पास रोटियोंका, कपड़ोंका ढेर लग जायगा; उनको किसी चीजकी कमी नहीं रहेगी । परन्तु नाम-जपको प्रारब्ध बदलनेमें, पापोंको काटनेमें नहीं लगाना चाहिये । जैसे अमूल्य रत्नके बदलेमें कोयला खरीदना बुद्धिमानी नहीं है, ऐसे ही अमूल्य भगवन्नाम को तुच्छ कामोंमें लगाना बुद्धिमानी नहीं है ।
 

 

22 Oct 2021

गीता पढ़ने के लाभ

 


-पुस्तक                 गीता पढ़ने के लाभ  

-लेखक                 श्री जयदयाल गोयंदका जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               62

-मूल्य                       5/-
 
 
 
गीता के नियमित पाठ से हमारा मन शान्त रहता है।  हमारे अंदर के सारे नकारात्मक प्रभाव नष्ट होने लगते हैं।  सभी प्रकार की बुराइयों से दूरी खुद-ब-खुद बनने लगती है।  हमारे अंदर का सारा भय दूर हो जाता है और हम निर्भय बन जाते हैं।

सार संग्रह सत्संग के अमृत-कण

 


-पुस्तक                 सार संग्रह सत्संग के अमृत-कण  

-लेखक                 श्री स्वामी रामसुख जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               64

-मूल्य                       5/-
 
 
 

प्रस्तुत पुस्तक में गीता के सार संग्रह एवं सत्संग के अमृत कणों का वर्णन किया गया है।  श्री स्वामी रामसुख जी द्वारा संकलित गीता, रामायण, भागवत, महाभारत के मुख्य उपदेशों एवं सूक्तियों का सुन्दर संकलन।

नाम जप सर्वोपरि साधन है

 

 

-पुस्तक                 नाम जप सर्वोपरि साधन है

-लेखक                 श्री जयदयाल गोयंदका जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               62

-मूल्य                       4/-
 
 
 
 
"भायँ कुभायँ अनख आलस हूँ। नाम जपत मंगल दिसि दसहूँ॥ 
सुमिरि सो नाम राम गुन गाथा। करउँ नाइ रघुनाथहि माथा॥" 
 
अच्छे भाव (प्रेम) से, बुरे भाव (बैर) से, क्रोध से या आलस्य से, किसी तरह से भी नाम जपने से दसों दिशाओं में कल्याण होता है। उसी राम नाम का स्मरण करके और रघुनाथ को मस्तक नवाकर मैं राम के गुणों का वर्णन करता हूँ। रावण भी नाम जप करता था, परन्तु कुभाव से, क्योंकि यही उसका स्वभाव था। भगवान के अन्य अनन्य भक्त सात्विक भाव से जप करते थे, जो भाव उनके 
स्वभाव में थे। वस्तुतः हमारा स्वभाव ही हमारे भाव का निर्माता है, अतः जप सही हो इसके लिए सात्विकता जरूरी है। एकाग्रता, शांति प्रियता का प्रभाव साधक की मंत्र शक्ति को कई गुना तक बढ़ा देता है। 

धर्म के नाम पर पाप

 


-पुस्तक                 धर्म के नाम पर पाप

-लेखक                 श्री जयदयाल गोयंदका जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               64

-मूल्य                       4/-
 
 
 
भांति भांति के लोग और भांति भांति की परंपरा, संस्कृति, रिवाज और कर्मकांड के चलते कुछ लोग गफलत में रहते हैं और कुछ लोग अधूरे ज्ञान का बखान करके दूसरों को गफलत में डालने का कार्य भी कहते हैं। 
हिन्दू धर्म के संबंध में अधिक से अधिक जानना जरूरी है, लेकिन हमारा यह जानना स्पष्‍ट हो विरोधाभासिक और भटकाने वाला न हो, इसके लिए कुछ आधारभूत जानकारी जरूरी है। अधिकतर हिन्दुओं में वैचारिक भिन्नता है तो इसका कारण है धर्म का सही ज्ञान नहीं होना। चलिये धर्म का ज्ञान नहीं है तो कम से कम वे काम न करें जो धर्म विरूद्ध हैं या कि जो धर्म से भटकाने वाले हैं।