31 Aug 2021

कल्याण-पथ

 


-पुस्तक           कल्याण-पथ

-लेखक           स्वामी रामसुखदास जी 

-प्रकाशक       गीताप्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या       158

-मूल्य              20/-

 

 

परमार्थ-पथके पथिकोंकी सेवामें यह पाथेय-तुल्य पुस्तक प्रस्तुत की जा रही है। इससे पहले भी परमश्रद्धेय स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराजकी कई पुस्तकें गीताप्रेससे प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनसे भगवत्प्रेमी भाई-बहनोंने बहुत लाभ उठाया है एवं उठा रहे हैं।

गीताप्रेससे निकलनेवाले लोकप्रिय मासिक पत्र 'कल्याण' के विशेषांकोंमें समय-समयपर परमश्रद्धेय श्रीस्वामीजी महाराजके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। प्रस्तुत पुस्तकमें प्राय-उन्हीं लेखोंका संग्रह यथावश्यक संशोधन-संवर्धनके साथ प्रकाशित किया जा रहा है। कल्याणकामी भाई-बहनोंसे विनम्र निवेदन है कि वे विविध विषयोंसे समन्वित इस पुस्तकके अध्ययन-मननसे लाभ उठायें प्रथम संस्करणमें यही पुस्तक कल्याणकारी उपदेशके नामसे प्रकाशित की गयी थी। द्वितीय संस्करणसे इसका नाम परिवर्तित कर कल्याण-पथ कर दिया गया है।

 

 

No comments: