Showing posts with label hindu dharmaek. gyan ke deep jale. jaydyal goyandka. brijdham. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti marg.gitapress Gorakhpur.. Show all posts
Showing posts with label hindu dharmaek. gyan ke deep jale. jaydyal goyandka. brijdham. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti marg.gitapress Gorakhpur.. Show all posts

30 Aug 2021

ज्ञान के दीप जले

 


 

-पुस्तक           ज्ञान के दीप जले

-लेखक           स्वामी रामसुखदास जी 

-प्रकाशक       गीताप्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या       240

-मूल्य              25/-

 

 

ज्ञान के दीप जले
जहाँ श्रध्दा होती है, वहाँ तर्क नहीं होता | श्वेतकेतु को केवल आज्ञापालन से तत्वज्ञान हो गया –
‘दूसरे मनुष्य इस प्रकार ( ध्यानयोग, सांख्ययोग, कर्मयोग आदि साधनों को ) नहीं जानते, पर दूसरों से (जीवन्मुक्त महापुरुषों से ) सुनकर ही उपासना करते हैं, ऐसे वे सुनने के अनुसार आचरण करने वाले मनुष्य भी मृत्यु को तर जाते हैं |’ (गीता ) |
जैसे कोई धनी आदमी का कहना करे तो उसे धन मिलेगा, ऐसे ही तत्वज्ञानी का कहना करे तो तत्वज्ञान मिलेगा | गुरु ज्ञानी न भी हो तो भी उनकी आज्ञा से ज्ञान हो जायगा | जैसे, पति के आज्ञापालन से मन्दोदरी को वह ज्ञान हो गया, जो रावण को नहीं था | वास्तव में वह पति की आज्ञा का पालन नहीं, प्रत्युत भगवान् की, शास्त्र की आज्ञा का पालन है | तात्पर्य यह हुआ कि साधक की निष्ठा ही कल्याण करने वाली है
गीताप्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रध्देय स्वामी रामसुखदास जी की पुस्तक “ज्ञान के दीप जले” से |

स्वामी श्री रामसुखदास जी महाराज के प्रवचनों पर आधारित पुस्तक - ज्ञान के दीप जले.