Showing posts with label dharmaek books. shri krishn sandarbh. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti. gitapress gorakhpur.. Show all posts
Showing posts with label dharmaek books. shri krishn sandarbh. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti. gitapress gorakhpur.. Show all posts

5 Oct 2021

श्री कृष्ण सन्दर्भ

 

 

-पुस्तक                श्री कृष्ण सन्दर्भ

-लेखक                श्री जीव गोस्वामी जी

-प्रकाशक            बृजगौरव प्रकासन प्रेस वृंदावन

-पृष्ठसंख्या             416

-मूल्य                    200/-
 
 
 
भौम वृन्दावन की प्रकटलीला के सर्वोत्कर्षमयी होने का कारण है योगमाया द्वारा श्रीकृष्ण की स्वरूपशक्ति, उनकी परम स्वीया कान्तागण की परकीया-अभिमानिनी रूप में प्रतीति करा श्रीकृष्ण को परमास्वाद्य परकीया-रस का आस्वादन कराना। यह रस परमोज्ज्वल और सर्वथा अनवद्य है। इस रूप में इसका प्रतिपादन श्रीमद्भागवत में रासलीला के उपसंहार में परीक्षित-शुक सम्वाद में स्पष्टरूप से किया गया है। जीवगोस्वामी ने इस ग्रन्थ में परकीया-रस का ही प्रतिपादन किया है। पर उत्तर चम्पू के पैंतीस वें पूरण में उन्होंने श्रीराधा-माधव-विवाह-प्रसंग का वर्णन किया है।
श्री भागवत सन्दर्भ (षट् सन्दर्भ) और दूसरा है- श्री गोपाल चम्पू | श्रीभागवत सन्दर्भ सिद्धांत ग्रन्थ है और श्री गोपाल चम्पू लीला ग्रन्थ है| श्रीभागवत सन्दर्भ ग्रन्थ क्रमशः 6 भागों- श्री तत्त्व सन्दर्भ, श्रीभगवत सन्दर्भ, श्री परमात्म सन्दर्भ, श्री कृष्ण सन्दर्भ, श्री भक्ति सन्दर्भ व श्री प्रीति सन्दर्भ में विभक्त होने के कारण श्री षट् सन्दर्भ भी कहलाता है | प्रथम चार सन्दर्भों में सम्बन्ध तत्त्व का ज्ञान वर्णित है, पांचवे भक्ति सन्दर्भ में अभिधेय तत्व और छठे प्रीति सन्दर्भ में प्रयोजन तत्त्व का ज्ञान वर्णित है| अतः कृष्ण तत्त्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिपादन करने से ही श्रील जीव गोस्वामी पाद जी गौड़ीय वैष्णव संप्रदाय के ‘तत्त्वाचार्य’ कहलाते हैं| इन्होने ही वेदांत के चरमसिद्धांत ‘अचिन्त्यभेदाभेद’ की भी विशद व्याख्या की है जो की चैतन्य महाप्रभु द्वारा प्रतिपादित वेदांत सिद्धांत है|