Showing posts with label dharmaek book. chetawani aur samyeek chetawani. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti. gitapress gorakhpur.. Show all posts
Showing posts with label dharmaek book. chetawani aur samyeek chetawani. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti. gitapress gorakhpur.. Show all posts

24 Oct 2021

चेतावनी और सामयिक चेतावनी


 


-पुस्तक                 चेतावनी और सामयिक चेतावनी 

-लेखक                 श्री जयदयाल गोयंदका जी

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या               62

-मूल्य                       3/-
 
 
 
|| सामयिक - चेतावनी ||

भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है - ' तू सुखरहित और क्षणभंगुर इस मनुष्य शरीर को प्राप्त होकर निरंतर मेरा ही भजन कर |' हम जिधर दृष्टि दौडाते हैं , उधर हमें दुःख - ही - दुःख नजर आता है | बचपन से लेकर मृत्युपर्यन्त दुःख का ही एकछत्र साम्राज्य है | गीता में जन्म , मृत्यु , जरा और रोग [ व्याधि ] आदि में दुःख और दोषों का बार - बार विचार करने हेतु कहा गया है | माता के गर्भ में आते ही इस जीव को दुःख चारों ओर से आ घेरते हैं | माता के उदर में जब तक यह जीव रहता है , तब तक घोर कष्ट का अनुभव करता है | वह चारों ओर मांस - मज्जा , रुधिर -कफ और मल- मूत्र आदि दूषित और दुर्गन्धयुक्त पदार्थों से घिरा रहता है | ऊपर टांगें और नीचे शिर किये सिकुड़ा हुआ पड़ा रहता है | माता यदि भूल से कोई क्षारयुक्त अथवा दाहक पदार्थ खा लेती है तो उससे गर्भस्त शिशु की त्वचा जलने लगती है | वह चुप - चाप इन सारे कष्टों को सहता रहता है | गर्भ से बाहर निकलते समय भी उसे घोर यंत्रणा होती है , वह चेतनाशून्य हो जाता है | इसी प्रकार मृत्यु के समय भी बड़े कष्ट से प्राण त्यागता है |