6 Oct 2021

ब्रज की खिचड़ी

 


-पुस्तक                ब्रज की खिचड़ी  

-लेखक                श्री दासभास डॉ गिरिराज जी

-प्रकाशक            श्री हरिनाम संकीर्तन प्रेस वृंदावन

-पृष्ठसंख्या             160

-मूल्य                    100/-
 
 
 
 
 ब्रज की खिचड़ी -- कुछ अटपटा नाम है , लेकिन चटपटा स्वाद !रस और  अध्यात्म से भरपूर।यह ग्रन्थ रचित है दासभास श्री गिरिराज नांगिया जी द्वारा।
कैसे पकी यह खिचड़ी :अनेक पदार्थों के सम्मिश्रण  को कहते हैं खिचड़ी। उसी खिचड़ी के गुणों को सार्थक करता है यह ग्रन्थ ।
इस ग्रन्थ में वैष्णव आधार को, वैष्णव भक्ति को सुदृढ़ करने के अनेक मार्ग हैं , अर्थात इस ग्रन्थ में उन छोटी - छोटी बातों का समावेश है , जिनका ज्ञान प्रत्येक वैष्णव  को होना अनिवार्य है।
पाठकगण भी बड़े - बड़े निबंधों को पढ़ने कीे बजाए , सार में अधिक रूचि लेते हैं । इस ग्रन्थ में छोटी - छोटी  चीजों का उल्लेख करके वैष्णव आधार को दृढ़ करने का प्रयास किया गया है।आशा है , हमारा यह प्रयास अवश्य ही आप सभी के ह्रदय में ज्ञान को  प्रकाशित कर आपको भक्ति मार्ग की और अग्रसर करेगा।

No comments: