Showing posts with label shri bhaktirasamritsindhu. rup goswami. vedant. bedvyashji. shrigarg-sahinta. jaydayal goyandka. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti marg. Gorakhpur gitapress. Show all posts
Showing posts with label shri bhaktirasamritsindhu. rup goswami. vedant. bedvyashji. shrigarg-sahinta. jaydayal goyandka. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti marg. Gorakhpur gitapress. Show all posts

20 Aug 2021

श्रीभक्तिरसामृतसिन्धु


 

 

-पुस्तक          श्रीभक्तिरसामृतसिन्धु

-लेखक          श्रीरुप गोस्वामी

-प्रकाशक      श्री हरिनाम संकीर्तन वृन्दावन

-पृष्ठसंख्या      656

-मूल्य             500/-

 

 

रूप गोस्वामी (जन्म: 1489 ई. - मृत्यु: 1564 ई.), वृन्दावन में चैतन्य महाप्रभु द्वारा भेजे गए षड् गोस्वामियों में से एक थे। वे कवि, गुरु और दार्शनिक थे। वे  सनातन गोस्वामी के भाई थे। इनका जन्म 1489 ई. (तदनुसार 1415 शक संवत) को हुआ था। इन्होंने 22 वर्ष की आयु में गृहस्थाश्रम त्याग कर दिया था। बाद के 51 वर्ष ये व्रज में ही रहे। इन्होंने श्री सनातन गोस्वामी से दीक्षा ली थी। इन्हें शुद्ध भक्ति सेवा में महारत प्राप्त थी, अतएव इन्हें भक्ति-रसाचार्य कहा जाता है। ये गौरांग के अति प्रेमी थे। ये अपने अग्रज श्री सनातन गोस्वामी सहित नवाब हुसैन शाह के दरबार के उच्च पदों का त्याग कर गौरांग के भक्ति संकीर्तन में हो लिए थे। इन्हीं के द्वारा चैतन्य ने अपनी भक्ति-शिक्षा तथा सभी ग्रन्थों के आवश्यक सार का प्रचार-प्रसार किया।

 चैतन्य महाप्रभु के भक्तों में से इन दोनों भाइयों को उनके प्रधान कहा जाता था। सन 1564 ई. को 75 वर्ष की आयु में इन्होंने परम धाम को प्रस्थान किया। श्री रूप गोस्वामी समस्त गोस्वामियों के नायक थे। जिस प्रकार चैतन्य महाप्रभु अपने पीछे शिक्षाष्टक नामक आठ श्लोक छोड़ गये थे उसी प्रकार श्री रूप गोस्वामी भी श्रीउपदेशामृत प्रदान किया जिससे मनुष्य शुद्ध भक्त बन सकें। समस्त आध्यात्मिक कार्यों में मनुष्य का पहला कर्तव्य अपने मन तथा इंद्रियों को वश में करना है। मन तथा इन्द्रियों को वश में किये बिना कोई भी व्यक्ति आध्यात्मिक जीवन में प्रगति नहीं कर सकता। प्रत्येक व्यक्ति इस भौतिक जगत में रजो तथा तमोगुणों में निमग्न है। उसे श्री रूपगोस्वामी के उपदेशों पर चलते हुए अपने आपको शुद्ध सत्त्व गुण के पद तक उठना चाहिये

पराधीनता के समय में भी महात्मा रूप गोस्वामी ने भक्तिरसायन जैसे अमूल्य ग्रंथों का प्रणयन किया। 

भगवान् में हेतुरहित, निष्काम एक निष्ठायुक्त, अनवरत प्रेम का नाम ही भक्ति है। यही पुरुषों का परम धर्म है। इसी से आत्मा प्रसन्न होती है। 'भक्तिरसामृतसिन्धु', के अनुसार भक्ति के दो भेद हैं: गौणी तथा परा। गौणी भक्ति साधनावस्था तथा परा भक्ति सिद्धावस्था की सूचक है। गौणी भक्ति भी दो प्रकार की है : वैधी तथा रागानुगा। 

प्रथम में शास्त्रानुमोदित विधि निषेध अर्थात् मर्यादा मार्ग तथा द्वितीय में राग या प्रेम की प्रधानता है। आचार्य वल्लभ द्वारा प्रतिपादित विहिता एवं अविहिता नाम की द्विविधा भक्ति भी इसी प्रकार की है और मोक्ष की साधिका है। शांडिल्य ने सूत्रसंख्या १० में इन्हीं को इतरा तथा मुख्या नाम दिए हैं।