Showing posts with label hindu dharmaek dukh me bhagavatkripa. jaydyal goyandka. brijdham. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti marg.gitapress Gorakhpur. Show all posts
Showing posts with label hindu dharmaek dukh me bhagavatkripa. jaydyal goyandka. brijdham. swami ramsukh dash ji.Spiritual books. Bhakti marg.gitapress Gorakhpur. Show all posts

27 Aug 2021

दुःख में भगवत्कृपा

 


-पुस्तक           दुःख में भगवत्कृपा

-लेखक           श्री हनुमान प्रसाद पोदार जी 

-प्रकाशक       गीताप्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या       222

-मूल्य               20/-

 

 

जगत की विपति विपति नहीं, जगत की सम्पति, सम्पति नहीं, भगवान् का विस्मरण ही विपति है और भगवान् का स्मरण ही सम्पति है |’
श्रीतुलसीदासजी के शब्दों में –
 
कह हनुमान बिपति प्रभु सोई |
जब तव सुमिरन भजन न होई ||
 
जिस काल में भगवान् का साधन-भजन-उनका मधुर स्मरण नहीं होता, वह काल भले ही सौभाग्य का माना जाय, उस समय चाहे चारों ओर यश, कीर्ति, मान, पूजा होती हो, सब प्रकार के भोग उपस्थित हों, समस्त सुख उपलब्ध हों, पर जो भगवान् को भूला हुआ हो, भगवान् की और से उदासीन हो, तो वह विपति में ही है – असली विपति है यह | इस विपति को भगवान् हरण करते हैं, अपने स्मरण की सम्पति देकर | यहाँ श्रीभगवान् की कृपा प्रतिफलित होती है |