20 Oct 2021

अमोघ शिव कवच

 

-पुस्तक                 श्री अमोघ शिव कवच

-लेखक                 श्री .....

-प्रकाशक             श्री गीता प्रेस गोरखपुर

-पृष्ठसंख्या             30

-मूल्य                     4/-
 
 
 
 
अमोघ शिव कवच बहुत की कल्याणकारी कवच है, इस कल्याणकारी एवं अति शीघ्र फल प्रदान करने वाले कवच  का कोई दूसरा सार ही नहीं है ।
किसी भी  प्रकार के शारीरिक ,मानसिक ,आर्थिक और  सामाजिक कष्टों से मुक्ति दिलाने में ये कवच अपना विशेष प्रभाव रखता है।
कवच का अर्थ होता है सुरक्षा, अर्थात जिस प्रकार युद्ध के समय  योद्धा एवं राजा रणभूमि  में जाने से पहले अपने शरीर की सुरक्षा हेतु लौह कवच धारण करते थे|
ठीक उसी प्रकार हमारे ऋषि – मुनि भी अपने आपको सांसारिक कष्टों एवं दैहिक ,दैविक एवं भौतिक सभी प्रकार की व्याधियों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन मान्त्रिक कवचों की रचना किया करते थे ,जो युगों -युगों से प्रत्येक मानव सभ्यता के लिए उपयोगी सिद्ध होते आयें है ।
इस अमोघ शिव कवच का नियमित पाठ करने वाले उपासक  को अकाल मृत्यु , बीमारी ,एवं भयानक से भी भयानक विपत्तियों को भी बिफल कर देता है !
इस कवच का पाठ करने वाले साधक के शरीर के आस – पास एक सुरक्षा घेरा सा बना रहता हैं जिससे किसी भी तरह की नकारात्मक शक्तियों का असर साधक या साधक के परिवार पर कदापि नहीं होता । 
 

No comments: